बिहार-झारखण्‍ड

रांची से लखनऊ के बीच नई ट्रेन को रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

File Photo

रांची : झारखंड को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। कई नई ट्रेनों के परिचालन और फेरे बढ़ाने को मंजूरी दी गयी है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची से लखनऊ के बीच नई ट्रेन को रेलमंत्री ने स्वीकृति दी है। यह पलामू-अयोध्या के रास्ते लखनऊ जाएगी। वहीं रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रोजाना चलेगी। सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा-पलामू के रास्ते और चार दिन हजारीबाग-कोडरमा होकर जाएगी। झारखंड के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने रेलमंत्री से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था।

Related Articles

Back to top button