उत्तर प्रदेश

बरेली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.64 किलो स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ : बरेली मे नशे के कारोबार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.64 किलोग्राम स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 560 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। एएनटीएफ को काफी समय से बरेली और आसपास के इलाकों में स्मैक तस्करी की सूचना मिल रही थी। शनिवार देर रात टीम को सूचना मिली कि एक तस्कर भारी मात्रा में स्मैक लेकर सप्लाई के लिए जा रहा है। इसके बाद टीम ने सुभाषनगर क्षेत्र में बरेली-बदायूं रोड पर ग्राम रौंधी जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। यह गैंग ज्यादातर मादक पदार्थों की सप्लाई पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में करता था,एएनटीएफ की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना सुभाषनगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button