उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विधायक पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में देश की कई बड़ी उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने संविधान दिवस, अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा आरोहण और कुरुक्षेत्र में पांचजन्य स्मारक के लोकार्पण का जिक्र किया। इसके साथ ही महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर लखनऊ के मध्य विधानसभा के रफी अहमद किदवई वार्ड में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह शामिल हुए। पंकज सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को भविष्य में प्रेरित करते हैं और देश के विकास तथा उपलब्धियों के प्रति जागरूक करते हैं।

Related Articles

Back to top button