उत्तर प्रदेश

गोरखपुर नगर निगम को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, प्रदेश में पहला, देश में तीसरा स्थान

लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर नगर निगम को जल संरक्षण और जल उपयोग की सर्वोत्तम प्रणालियों को अपनाने के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया। गोरखपुर नगर निगम को जल संचय जन भागीदारी-1.0 पुरस्कार में देश में तीसरा और प्रदेश में पहला स्थान मिला। पुरस्कार स्वरूप नगर निगम को प्रशस्तिपत्र के साथ दो करोड़ रुपये भी दिए गए। गोरखपुर नगर निगम के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सौगरवाल पुरस्कार लेकर गोरखपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सूची में पहला स्थान रायपुर नगर निगम (छत्तीसगढ़), दूसरा हैदराबाद नगर निगम (तेलंगाना), तीसरा गोरखपुर, चौथा राजमुंदरी (आंध्र प्रदेश) और पांचवां गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को मिला। नगर निगम गोरखपुर ने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, जागरूकता अभियान, जल उपयोग में दक्षता और सामुदायिक सहभागिता में बेहतरीन काम किया है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि गोरखपुर के लोगों की भागीदारी, नगर निगम टीम की मेहनत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button