बीआईटी पटना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू

पटना :बिरला प्रौद्योगिक संस्थान – विस्तारित परिसर, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) – ICC के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और योगा से हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन सुश्री तृषा कुमार और डा. प्रेमलता सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने योगाचार्य श्री पवन सिंह के मार्गदर्शन में एक घंटे तक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डा. परमजीत कौर, डा. स्मिता पल्लवी, डा. शीलशालनी, डा. रजनी सिंह, सुश्री वंदना मेहतो, सुश्री खुशनु झा, सुश्री के सिह, प्रो. श्रीधर कुमार, डा. एस.एस. यादव और प्रो. मधुप कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रासेयो के स्वयंसेवक सुश्री कशीष प्रज्ञा और अम्बरीष यादव के नेतृत्व में वाद-विवाद और पोस्टर प्रदर्शनी जैसे गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। संयोजक: श्रीधर कुमार, रासेयो, बीआईटी पटना , । सहायक कुलसचिव: सुश्री तृषा कुमार, बीआईटी पटना
इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, समाज में उनके योगदान और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।




