Breaking News

अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर गृह निवास पर किया गया सम्मानपूर्वक विदाई समारोह

 

राजगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा कर्मचारी जगदीश चौहान की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर उनके अस्वस्थ होने के कारण उनके निवास स्थान पर पहुंचकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा श्री चौहान के दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाते हुए शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री चौहान ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए विभाग को महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button