राजस्‍थान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, उत्तरप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ शिवाजी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए,

जयपुर, 19 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उत्तरप्रदेश के आगरा में आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल, महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री श्री आशीष सेलार भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल श्री बागडे ने सभी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज को जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन आदर्शो की चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज भारत के महान योद्धा ही नहीं थे, समानता और न्याय से जुड़ी जीवन पद्धति के आलोक थे।

Related Articles

Back to top button