RAJGARH

CCTNS रैंकिंग में राजगढ़ नंबर-1, प्रदेश में बनाया कीर्तिमान

 

लखन गुर्जर राजगढ़ | अपराध एवं अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए संचालित Crime and Criminal Tracking Network & Systems (CCTNS) की जनवरी 2026 माह की ग्रुप–A श्रेणी की रैंकिंग में जिला राजगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से जिले की पुलिस कार्यप्रणाली को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिली है।

जारी रैंकिंग के अनुसार राजगढ़ जिले को डेटा क्वालिटी में 80 में से 73 अंक, डेटा क्वांटिटी में 80 में से 80 अंक प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 160 में से 153 अंकों के साथ राजगढ़ ग्रुप–A के सभी जिलों में सबसे आगे रहा।

रैंकिंग सूची में ग्वालियर दूसरे तथा रतलाम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं शिवपुरी एवं मंदसौर ने भी संयुक्त रूप से बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में जगह बनाई।

राजगढ़ जिले की इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के कुशल नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के प्रभावी मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। जिले की सभी पुलिस इकाइयों द्वारा CCTNS पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और तकनीकी रूप से सटीक डाटा एंट्री एवं मॉनिटरिंग के कारण यह परिणाम संभव हो सका।

इस सफलता में अनुविभागीय अधिकारियों, थाना प्रभारियों, CCTNS नोडल अधिकारियों सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और टीमवर्क के जरिए जिले ने प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

Related Articles

Back to top button