बिहार-झारखण्‍ड

आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का राज्यस्तरीय शुभारंभ

रांची (SHABD):ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, सर्ड में आयोजित “आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल” की राज्यस्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंचायतों को इतना सक्षम बनाना है कि लोगों की ब्लॉक और जिला कार्यालयों पर निर्भरता कम हो। सरकार की योजनाएँ तभी सफल होंगी जब प्रशासन उन्हें संवेदनशीलता, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुँचाए।

Related Articles

Back to top button