बिहार-झारखण्ड
देशभर में कल से रखा जाएगा रोजा, रमजान की शुरुआत

पटना : देश भर में कल से रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। भारत में रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत चांद दिखने पर निर्भर करती है। आमतौर पर सऊदी अरब के मक्का में चांद दिखने के बाद भारत में अगले दिन से रोजा रखा जाता है और रमजान का पाक महीना शुरू हो जाता है।
हालांकि आज बिहार में चांद दिखाई नहीं दिया, लेकिन भारत के अन्य हिस्सों में चांद देखे जाने की सूचना है। इसके मद्देनज़र कल से देशभर में रमजान की शुरुआत मानी जाएगी।




