Breaking News

वॉश ऑन व्हील से जिले की सफाई व्यवस्था को नई दिशा

राजगढ़ |

जिले में शौचालयों की सफाई व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा वॉश ऑन व्हील नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता साथियों का प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. अधिकारी ने की।

डॉ. गढ़पाले ने कहा कि वॉश ऑन व्हील सेवा के माध्यम से अब घरेलू, संस्थागत और सामुदायिक शौचालयों की ऑन-साइट सफाई सुनिश्चित होगी। इससे समयबद्ध सफाई के साथ स्वच्छता की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। उन्होंने स्वच्छता साथियों को स्वच्छ भारत मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

सम्मान व किट वितरण

कार्यक्रम में नवपंजीकृत स्वच्छता साथियों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया तथा उन्हें आवश्यक स्वच्छता किट वितरित की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता साथियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।

मोबाइल एप से होगा कार्य आवंटन

जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी ने स्वच्छता साथियों को मोबाइल एप के माध्यम से सेवा संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। एप के जरिए सफाई की मांग दर्ज होगी, कार्य आवंटन किया जाएगा और सफाई पूर्ण होने के बाद रिपोर्टिंग भी इसी माध्यम से होगी।

संस्थागत शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश

शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले शौचालयों की वॉश ऑन व्हील सेवा से नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता किट के उपयोग और सुरक्षित सफाई प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

सफाई की तय दरें

वॉश ऑन व्हील सेवा के तहत घरेलू शौचालय की सफाई 50 रुपए प्रति शौचालय तथा संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालय की सफाई 200 रुपए प्रति संस्था निर्धारित की गई है। सेवा का अनुरोध मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा।

लाइव डेमो भी किया गया

कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता साथियों ने जिला पंचायत परिसर में वॉश ऑन व्हील सेवा का लाइव प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य स्वच्छता के महत्व को प्रदर्शित करना और आमजन को जागरूक करना रहा।

Related Articles

Back to top button