Breaking News

बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ

लखन गुर्जर राजगढ़।बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ राजगढ़ जिले में निर्णायक जंग छेड़ दी गई है। अहिंसा वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान अब गांव-गांव, स्कूल-स्कूल पहुंचकर लोगों की सोच बदलने का काम कर रहा है। सोमवार को यह जागरूकता रथ खिलचीपुर से होड़ा माता मंदिर की ओर रवाना हुआ और रास्ते में पड़ने वाले गांवों व शैक्षणिक संस्थानों में बाल विवाह के घातक दुष्परिणामों और कानून की सख्ती से जानकारी दी गई।

खिलचीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सड़ियाकुआं एवं खाजली के हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक स्वर में बाल विवाह न करने और रोकने की शपथ ली। अभियान के तहत राजगढ़, खिलचीपुर और जीरापुर ब्लॉक के उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया, जहां बाल विवाह की घटनाएं अधिक सामने आती हैं। इन इलाकों में पहुंचकर समुदाय को जागरूक किया गया और स्पष्ट किया गया कि कानून अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

अहिंसा वेलफेयर सोसायटी के निर्देशक अरुण सतालकर के मार्गदर्शन में चल रहे इस महा-अभियान में साफ संदेश दिया गया कि लड़के की वैधानिक विवाह आयु 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष है। इससे कम उम्र में विवाह कराना या कराना बाल विवाह कानून के तहत गंभीर अपराध है, जिसमें दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

बाल विवाह की सूचना पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस 112 अथवा अहिंसा वेलफेयर सोसायटी कार्यालय (07372-255670) पर दी जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन अहिंसा वेलफेयर सोसायटी की एक्सेस टू जस्टिस टीम द्वारा किया

Related Articles

Back to top button