बिहार-झारखण्‍ड

पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए रामगढ़ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

रामगढ़: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू पार्टी संगठन को धारदार बनाने की कवयाद में जुटे हैं। इस सिलसिले में वे विभिन्न जिलों का दौरा भी कर रहे हैं। श्री साहू ने आज रामगढ़ जिला कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संगठन मजबूती और विस्तार समेत सम सामयिक विषयों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button