Breaking News

राजगढ़ में “महिला संवाद” कार्यक्रम में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश विकसित भारत बजट 2026-27 पर हुआ सार्थक विमर्श

राजगढ़,

राजगढ़ में आयोजित “महिला संवाद” कार्यक्रम में आज नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर जोरदार चर्चा हुई। कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया विकसित भारत बजट 2026-27 महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र से आए राज्यसभा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी रहे। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक नेतृत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए किए गए आर्थिक और सामाजिक प्रावधान उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं। इसमें स्वरोजगार, महिला शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, मातृत्व लाभ योजनाओं का विस्तार और महिला सुरक्षा के लिए नई पहल शामिल हैं।

सांसद ने उपस्थित मातृशक्ति को उद्यमिता, शिक्षा और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों की दिशा में एक मजबूत संदेश है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं, महिला स्वयंसेविकाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने अपनी भागीदारी और अनुभव साझा किए। कई महिलाओं ने बताया कि इस तरह के संवाद उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने और निर्णायक भूमिकाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Related Articles

Back to top button