वृहद विधिक सेवा शिविर में समस्त विभागों के साथ मिलकर आमजनों की समस्याओं का किया समाधान

राजगढ़ शासन के संबंधित विभागों को एक साथ जोड़कर आमजनों व हितग्राहियों हेतु संचालित समस्त योजनाओं का लाभ प्रदान के उद्देश्य से राजगढ़ नगर के वर्तमान परिदृष्य अनुसार अत्यधिक व्यस्त व आमजन जैसे महिला-पुरूष, बच्चे, बुजुर्ग तथा गरीब व वंचित वर्गों के व्यक्तियों की अधिक आवाजाही व भीड़-भाड़े वाले स्थलों को चिन्हित किया गया। जिनमें कि, सर्वप्रथम राजगढ़ नगर उर्स मेला मैदान, राजगढ़ नगर के समीप स्थित मां जालपा मंदिर के प्रांगण में एक दिवस में 02 वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
साथ ही उर्स मेला ग्राउंड एवं जालपा माता मंदिर परिसर, राजगढ़ में समस्त विभागों की सहभागिता से एवं उनके द्वारा आमजनों को लाभान्वित किये जाने हेतु संचालित की जा रहीं योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजन स्थल पर समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्टॉल लगाये गये। जिनमें सामाजिक न्याय विभाग, नगर निकाय, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग आदि अन्य संबंधित विभागों द्वारा सहभागिता की गई।
इस अवसर पर जिला न्यायालय राजगढ़ के न्यायाधीश, कार्यालय से संबंद्ध पैरालीगल वालेंटियर्स, पैनल अधिवक्ता तथा लीगल एड डिफेंस काउंसेल द्वारा विधिक सेवायें प्रदान की गईं। वृहद विधिक सेवा शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला न्यायालय, राजगढ़ व जिला प्रशासन पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लगभग 700 व्यक्तियों का पंजीयन कर उनकी समस्याओं के निराकरण किया गया। जिनमें नगर पालिका से संबंधित विभिन्न पेंशन योजना के मामले, विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के संबंधित मामले, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि से संबंधित समस्याओं के मामलों का निराकरण किया गया।


