मध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस 2026 पर पेयजल सेवा हेतु मिले सम्मान के लिए वैश्य समाज महासम्मेलन ने जताया आभार

 

देपालपुर (इंदौर) — गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर नगर परिषद देपालपुर द्वारा पेयजल वितरण सेवा के लिए प्रदत्त सम्मान पर वैश्य समाज महासम्मेलन देपालपुर के पदाधिकारियों ने तहसील विधिक सेवा समिति देपालपुर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।

इस अवसर पर वैश्य समाज महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने तहसील विधिक सेवा समिति देपालपुर के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री हिदायत उल्ला ख़ान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं की प्रेरणा से वर्ष 2025 में विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर 22 मार्च को नि:शुल्क पेयजल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। यह सेवा निरंतर 25 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित होती आ रही है और वर्ष 2025 में यह अभियान सर्वाधिक समय 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक सतत रूप से जारी रहा, जिसे पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ विराम दिया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आमजन को राहत प्रदान करने वाला यह नि:शुल्क जल वितरण कार्यक्रम न केवल सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम भी बना है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस जनहितकारी अभियान की सफलता का श्रेय सभी सदस्यों की एकता और मानव सेवा के प्रति समर्पण भाव के साथ-साथ जिला न्यायाधीश माननीय हिदायत उल्ला ख़ान की प्रेरणा और उनकी मानवीय संवेदनाओं के साथ दूरदर्शी सोच एवं सतत मार्गदर्शन को जाता है।

वैश्य समाज महासम्मेलन ने नगर परिषद देपालपुर द्वारा इस सेवा को सम्मानित किए जाने को समाजसेवी प्रयासों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बताते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। अंत में समाज के पदाधिकारियों ने तहसील विधिक सेवा समिति देपालपुर के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री हिदायत उल्ला ख़ान का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग का विश्वास जताया। इस अवसर पर वैश्य समाज महासम्मेलन के युवा जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष राज जैन, तहसील युवा अध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष प्रवीण मोदी , युवा नगर अध्यक्ष शिवम सोनी, तहसील उपाध्यक्ष मनोज जैन, जिला मीडिया प्रभारी जे.पी.नागर एवं युवा नगर उपाध्यक्ष नमन जैन सहित सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button