उत्तर प्रदेश
यूपी के मदरसों पर सीएम योगी का बड़ा कदम!

लखनऊ : योगी सरकार ने राज्य के सभी मदरसों के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कराने का निर्णय लिया है। इस जांच का मकसद यह पता लगाना है कि मदरसों को मिलने वाली फंडिंग किन स्रोतों से आ रही है, खासकर विदेशी फंडिंग की स्थिति क्या है। इस उद्देश्य के लिए एक 3-सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो मदरसों के बैंक खातों, विदेशी अनुदान, और भवन निर्माण में उपयोग की गई धनराशि के वास्तविक स्रोतों की पड़ताल करेगा। जांच के दायरे में लगभग 25,000 मदरसों के वित्तीय लेन-देन, संचालकों के निजी खातों और संदिग्ध विदेशी फंडिंग की जांच की जा रही है।




