बिहार-झारखण्ड
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

रांची :स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया है। उन्होंने कल रांची के नामकोम स्थित आईपीएच सभागार में राज्यस्तरीय पुरूष नसबंदी अभियान सह सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य में साढ़े आठ हजार टेक्निकल और नन टेक्निकल कर्मियों की बहाली की जाएगी। श्री अंसारी ने कहा कि परिवार नियोजन में महिलाओं के साथ पुरूषों की भी भागीदारी होनी चाहिए।




