राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की प्रेस वार्ता अंतर्राज्यीय ट्रक धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, 30.60 लाख का मशरूका जब्त

राजगढ़। राजगढ़ जिला पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (भा.पु.से.) ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अंतर्राज्यीय ट्रक धोखाधड़ी गिरोह के खुलासे की संपूर्ण जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से ट्रक मालिकों को झांसा देकर वाहन हड़पता था और बाद में उन्हें काटकर कबाड़ में बेच देता था। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार/प्रोडक्शन वारंट/पीआर पर प्राप्त किया गया है।
वर्तमान प्रकरण व दर्ज धाराएं
थाना लीमाचौहान
फरियादी बीरम सिंह पिता भागीरथ वर्मा से आईसर ट्रक क्रमांक DD-01-G-9211 को किश्तों में भुगतान के आश्वासन पर लिया गया, न तो बैंक किश्तें जमा की गईं और न ही ट्रक लौटाया गया।
➡️ अपराध क्रमांक 336/25, धारा 316(2), 318(4) बीएनएस
थाना तलेन
फरियादी भगवान सिंह पिता दुर्गाप्रसाद से ट्रक क्रमांक RJ-17-GB-1013 पूजा के बहाने ले जाकर बिना दस्तावेज व किश्त भुगतान के हड़प लिया गया।
➡️ अपराध क्रमांक 230/25, धारा 316(2), 318(4) बीएनएस
आरोपियों का तरीका (Modus Operandi)
आरोपी ट्रक मालिकों से कम नगद में सौदा तय कर किश्तों का लालच देते थे। वाहन कब्जे में लेकर उन्हें महाराष्ट्र ले जाया जाता, जहां ट्रकों को काटकर कबाड़ में बेच दिया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते
यासीन मुल्तानी पिता मासूम मुल्तानी – निवासी जलगांव, महाराष्ट्र
नईम खान उर्फ नईम चायना पिता खाजू खान – वर्तमान निवासी मुसाखेड़ी, इंदौर; स्थाई निवासी छापीहेड़ा, जिला राजगढ़
मनोज वैष्णव पिता यसवंत वैष्णव – निवासी शाजापुर
याकुब खान – निवासी जलगांव, महाराष्ट्र
अकरम खान – निवासी जलगांव, महाराष्ट्र
रेहान खान – निवासी जलगांव, महाराष्ट्र
आरोपियों के विरुद्ध पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
नईम उर्फ चायना के विरुद्ध विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व चोरी के 8 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें धारा 406, 420, 379, 201 भादवि तथा 316(2), 318(4) बीएनएस शामिल हैं।
यासीन मुल्तानी के विरुद्ध एम.आई.डी.सी. थाना, जलगांव (महाराष्ट्र) में 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दंगा, लूट, मारपीट, धोखाधड़ी, चोरी तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। वर्तमान में राजगढ़ के लीमाचौहान व तलेन थानों के प्रकरण भी दर्ज हैं।
अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।
जप्ती / रिकवरी
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से—
₹10.60 लाख से अधिक नगद राशि
01 हाइड्रा क्रेन मशीन (अनुमानित कीमत ₹20 लाख)
ट्रकों के कटे हुए पार्ट्स एवं डाला
कुल ₹30.60 लाख का मशरूका जप्त किया गया।


