Breaking News

खिलचीपुर कांग्रेस पार्षद घनश्याम गुप्ता 6 वर्ष के लिए निष्कासित

 

 

राजगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक पूर्व विधायक धूल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका खिलचीपुर के वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस पार्षद घनश्याम गुप्ता को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

अनुशासन समिति ने सर्वसम्मति से यह कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं अनुशासन के विरुद्ध आचरण किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। समिति के निर्णय की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button