Breaking Newsअर्जुनीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कछत्तीसगढ़ वनविभागबलौदाबाजारमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

भारत माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ने अर्जुनी मुक्तिधाम का किया अवलोकन।

अर्जुनी

बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी के नवा तालाब स्थित मुक्तिधाम में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा रोपे गए  वृक्षारोपण का अवलोकन भारत माता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शिक्षाविद टेशू लाल धुरंधर द्वारा किया गया। इस दौरान भारत माता सेवा ट्रस्ट कार्यक्रम के संयोजक  नीरज वर्मा ,  धर्मवीर धुरंधर बलौदाबाजार व  चिंतामणि साहू , मोहनलाल वर्मा , राजकुमार वर्मा अर्जुनी के द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री धुरंधर  का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने इस पुनीत कार्य में जुड़े सभी स्वयंसेवको को पर्यावरण संरक्षण का मिल का पत्थर बताया। साथ ही उनके द्वारा चलाये जा रहे सहभागिता को मानवीय सामाजिक कल्याण का असल सहकारिता बताया।

Related Articles

Back to top button