बिहार-झारखण्ड
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

गुमला : जिला प्रशासन द्वारा मुख्यालय स्थित नगर भवन में आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस हमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान व्यवहार और उनके सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ क्रियान्वित कर रही है, जिसका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँच सके, यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न कैंपों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की जांच उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए जा रहे हैं, जिससे दिव्यांगजन विभिन्न शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त कर सकें।




