बिहार-झारखण्ड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में जलपान कार्यक्रम, झारखंड के कई भाजपा नेता मौजूद

नई दिल्ली / रांची (SHABD):राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित जलपान कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में देश के विभिन्न राज्यों के सांसदगण के साथ झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू शामिल हुए। इस अवसर पर सम्मिलित होने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनीष जायसवाल , बीडी राम, ढुल्लू महतो सहित अन्य शामिल हैं। यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।



