उत्तराखंड
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से

नैनीताल (SHABD): प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आगामी 27 मार्च से 10 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए राज्य में कुल 29 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। रामनगर स्थित उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में आयोजित मूल्यांकन पूर्व बैठक के बाद परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमलटी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए हाईस्कूल में एक हजार 457 परीक्षक, 160 उप प्रधान परीक्षक और 320 अंकेक्षकों, जबकि इंटरमीडिएट में एक हजार 298 परीक्षक, 143 उप प्रधान परीक्षक और 284 अंकेक्षकों की नियुक्ति की गई है।




