बिहार-झारखण्ड
नीतीश कुमार की 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ पर कल्याण बीघा में खुशी का माहौल

कल्याण बीघा : जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उनके पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बीघा में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री के समर्थकों और गांव वालों ने इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाई। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई भी दे रहे थे। ग्रामीणों ने नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया और उनके नेतृत्व में राज्य के विकास की उम्मीद जताई।




