Breaking News

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ को किया गया सम्मानित

राजगढ़
विधानसभा क्षेत्र 160 नरसिंहगढ़ अंतर्गत 279 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता को घर-घर जाकर आयोग द्वारा प्रदाय गणना प्रपत्र का वितरण किया गया तथा गणना प्रपत्र की पूर्ति उपरांत उनका बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाईन किए जाने के कार्य के दौरान विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मतदान केन्द्र कमांक 23- गेहूखेडी के बीएलओ श्री हरिनारायण रूहेला, मतदान केन्द्र क्रमांक 22 शासकीय प्राथमिक शाला भवन उत्तरी भाग मूंडलारेजी के बीएलओ श्री छोटेलाल सूर्यवंशी एवं मतदान केन्द्र कमांक 225 शासकीय प्राथमिक शाला भवन बिरगढी के बीएलओ श्री नरेन्द्र पाटीदार द्वारा शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया।

साथ ही जिनका विधानसभा के 279 बीएलओ में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान रहा। अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सुशील कुमार तथा तहसीलदार श्री विराट अवस्थी द्वारा श्री हरिनारायण रूहेला, श्री छोटेलाल सूर्यवंशी एवं श्री नरेन्द्र पाटीदार एवं उनका सहयोग किए जाने के लिए सुश्री ज्योति पाटीदार सर्किल तलेन श्री सुनील सिंह राजपूत बिरगढी, श्री गोपाल मीणा बिरगढी एवं श्री रामप्रकाशसिंह परमार बीएलओ सुपरवाईजर का साफा, शाल, श्रीफल, पुष्पहार आदि से अभिनन्दन किया जाकर उनकें अनुभव एवं कार्य करने के तरीके के संबंध में चर्चा की गई

Related Articles

Back to top button