छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबलौदाबाजारराज्य

धान खरीदी महाभियान 2025 धान खरीदी सुगमता से जारी,अब तक 11875 मेट्रिक टन की खरीदी।

 

धान खरीदी महाभियान 2025

धान खरीदी सुगमता से जारी,अब तक 11875 मेट्रिक टन की खरीदी

बलौदाबाजार(प्रदेश का गौरव)- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र पांच दिन हुए हैं और अधिकांश उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी है। जिले में अब तक 2846 किसानों से 11875 मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है।

कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में सभी केन्द्रों में धान खरीदने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में भी अब किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। किसान टोकन तुंहर हाथ एप्प से आसानी से टोकन प्राप्त कर रहे है।

 

Related Articles

Back to top button