चुनावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबलौदाबाजारराज्यलवन

लवन तहसील साहू संघ का हुआ निर्वाचन अध्यक्ष बने अशोक साहू।

लवन तहसील साहू संघ का हुआ निर्वाचन अध्यक्ष बने अशोक साहू।

 

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में 8 अक्टूबर को लवन नगर के साहू धर्मशाला भवन में लवन तहसील साहू संघ का निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अहिल्दा परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अशोक साहू लवन तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन मनहरण साहू डॉक्टर कृपाराम साहू राजाराम साहू लिलाधर साहू एवं बीरबल साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

लवन तहसील के अंतर्गत डमरू लाहोद भरसेला अहिल्दा एवं लवन नगर सहित 05 परिक्षेत्र आते हैं। 8 अक्टूबर को लवन तहसील अध्यक्ष पुरुष उपाध्यक्ष महिला उपाध्यक्ष पुरुष संगठन सचिव महिला संगठन सचिव का निर्वाचन हुआ। 228 मतदाताओ में से 205 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी थे जिसमें अशोक साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुए पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी थे जिसमें रविशंकर साहू महिला उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो प्रत्याशी थे जिसमें अंजू साहू निर्वाचित हुए। इसी तरह संगठन सचिव पुरुष में दो प्रत्याशी थे जिसमें कौशल साहू और महिला संगठन सचिव में दो प्रत्याशी थे जिसमें जवाबाई साहू निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद इन निर्वाचित पदाधिकारियो को निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि बिना भेदभाव का निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं करूंगा। समाज हित में काम करूंगा सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को साथ लेकर चलूंगा तथा वरिष्ठजनों के आदेश का पालन करूंगा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र मोनू साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष पलारी रोहित साहू तहसील अध्यक्ष पलारी जगदीश साहू डमरू परिक्षेत्र अध्यक्ष बलदाऊ साहू लाहोद परिक्षेत्र अध्यक्ष किशोर साहू भरसेला परिक्षेत्र अध्यक्ष खिलावन साहू अहिल्दा परिक्षेत्र अध्यक्ष गणेश साहू लवन नगर अध्यक्ष गोपी साहू रोहांसी परिक्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर साहू लवन नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू रामलाल साहू बुधराम साहू सर्वेंद्र साहू पारथमनी साहू टीकाराम साहू परमेश्वर साहू राजकपूर साहू मनोज साहू टेकराम साहू ललित साहू संतोष कुमार साहू साहस साहू बलराम साहू भुवन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button