Breaking Newsखेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबलौदाबाजारराज्य

सांसद खेल महोत्सव 2025: जांजगीर-चाम्पा संसदीय क्षेत्र में 13से 16 अक्टूबर तक आयोजन।

सांसद कमलेश जांगड़े ने वीसी में माध्यम से ली समीक्षा बैठक, बेहतर आयोजन हेतु दिये निर्देश।

कलेक्टर खेलकूद महोत्सव की समीक्षा बैठक ऑनलाइन।

बलौदाबाजार, 2 अक्टूबर 2025/ सांसद खेल महोत्सव 2025 अंतर्गत संसदीय क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा अंतर्गत विकासखंड पलारी, कसडोल एवं तहसील लवन एवं सोनाखान क्षेत्र में संकुल एवं विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक होग़ा। सांसद खेल महोत्सव आयोजन के सम्बन्ध में गुरुवार को जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियो की बैठक लेकर बेहतर आयोजन एवं अधिक से अधिक संख्या में युवाओं का पंजीयन कराने हेतु जरुरी निर्देश दिये।

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया की जंजागीर -चाम्पा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिले के क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आयोजन हेतु अधिकारियो को जिम्मेदारी दी गई है एवं समिति भी बनाई गई है।उन्होने सम्बधित क्षेत्र के हाई स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को पंजीयन कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।उन्होने ग्राम पंचायतो से युवाओ एवं समूह की महिलाओं, को भी लाइव्हलीहुड कॉलेज के विद्यार्थियों का शतप्रतिशत पंजीयन कराने कहा।

सांसद खेल महोत्सव में पुरुष एवं महिला वर्ग, 9 से 19 वर्ष एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें खो-खो, कुश्ती, बालीबॉल, भारोत्तोलन,तैराकी, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगड़ी, कबड्डी, गेड़ी दौड़, रस्सा -कस्सी एवं रस्सी कूद खेल में प्रतियोगिता होगी। संकुल स्तरीय,विकासखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय स्पर्धा होग़ा।

Related Articles

Back to top button