Breaking News

कलेक्टर डॉ. के निर्देशन में समय-सीमा बैठक आयोजित, जनसमस्याओं के निराकरण और शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा 

राजगढ़   कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनविश्वास कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एसडीएम एवं तहसीलदार, खिलचीपुर से चर्चा की गई। राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) तथा नगरीय निकाय विभाग से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*सीएम हेल्पलाइन में सी-ग्रेड विभागों को सुधार के निर्देश*

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान धार्मिक न्यास, वन विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा खनिज विभाग के सी-ग्रेड में रहने पर संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार कर लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं, पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ए-ग्रेड में रहे। सितम्‍बर माह की शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले बॉटम-5 अधिकारियों की समीक्षा के दौरान तहसीलदार, सुठालिया, खिलचीपुर एवं ब्यावरा तथा पीएचई के सहायक यंत्री पर शिकायतें बंद नहीं कराने के संबंध में जुर्माना लगाया गया।

 

*अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश*

 

बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि पात्र आवेदकों को तत्काल ज्वाइनिंग दी जाए। सभी विभाग प्रमुख नियुक्ति संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण हो सके।

 

*पेयजल संकट की आशंका वाले गांवों के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश*

 

आगामी समय में जिन गांवों में पेयजल संकट की आशंका है, वहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पहले से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नदी-नालों के क्लोजर, चेकडैम सहित जल संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। सभी सीईओ जनपद पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र में नदी-नालों पर किए गए कार्यों की जानकारी संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

*स्वामित्व रजिस्ट्री और परवरिश योजना की नियमित निगरानी के निर्देश*

 

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे परवरिश योजना की नियमित निगरानी करें तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

*भावांतर पंजीयन एवं ई-टोकन-पीओएस व्यवस्था की समीक्षा*

 

बैठक में भावांतर योजना के अंतर्गत पंजीयन की जानकारी ली गई। साथ ही, ई-टोकन एवं पीओएस की मैनुअल व्यवस्था का सत्यापन कराने के लिए उप संचालक, कृषि से जानकारी एवं रिपोर्ट मांगी गई।

 

*सार्थक पोर्टल और न्यायालयीन अवमानना प्रकरणों की समीक्षा*

 

बैठक में सार्थक पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, न्यायालयीन अवमानना (कंटेम्प्ट) प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत किए जाने की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

*धात्री माताओं को वितरित की जा रही खिचड़ी की गुणवत्ता की सख्ती से निगरानी के निर्देश*

 

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि धात्री माताओं को वितरित की जा रही खिचड़ी की गुणवत्ता की सख्ती से निगरानी की जाए। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण खिचड़ी तैयार करें तथा संबंधित अधिकारी इसके नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

*संजीवनी अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के सत्यापन के निर्देश*

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संजीवनी अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारी एवं मैदानी अमला बच्चों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक जानकारी संकलित करें तथा पात्र बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button