Breaking News

  इंदौर में चाकूबाजी में घायल नाबालिग की मौत. हत्या की धाराएं जोड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार.

-इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामूली विवाद में चार लोगों ने नाबालिग पर चाकू से हमला किया था। मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

– दरअसल, घटना 12 और 13 अक्टूबर की मध्यरात्रि की है। जहां हीरा नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद चार लोगों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुरुआत में उसकी हालत स्थिर बताई गई थी। हालांकि, बाद में तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाबालिग की मौत के बाद अस्पताल से संबंधित दस्तावेज मिलने पर पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। मामले में दो विधि विरुद्ध बालकों के साथ दीपेश और कृष्णा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बालिग आरोपियों की उम्र 18 वर्ष से कुछ महीने अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। पुलिस घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button