Breaking News

जलभराव एवं विभिन्न कीट व्याधि से ग्रसित सोयाबीन फसलों का किया निरीक्षण


राजगढ़

सुठालिया क्षेत्र के ग्राम पारसाना में उपसंचालक कृषि कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ. खांडवे, श्री एन.एस. तोमर, श्री एन.एस. हरियाले द्वारा जलभराव एवं विभिन्न कीट व्याधि से ग्रसित सोयाबीन फसलों का निरीक्षण किया गया।

साथ ही कृषकों से संवाद कर विभिन्न कृषि समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत कृषकों को उचित सलाह दी गई। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सोयाबीन फसल में क्षति होने की दशा में कृषि रक्षक पोर्टल के टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। सोयाबीन किस्म जेएस 9560 के स्थान पर उन्नत किस्म आर वी एस 24, आर वी एस 1135 का उपयोग करने के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button