Breaking News

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा निकली गई तिरंगा यात्रा


राजगढ़,
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मंगल भवन से तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा ब्यावरा नाका, नगर पालिका, पारायण चौक, मुख्य बाजार से होते हुए पुनः मंगल भवन पहुंची। तिरंगा यात्रा में खिलचीपुर विधायक हजारी लाल दांगी, जनपरिषद अभियान के उपाध्यक्ष मोहन नागर, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सुश्री निधि भारद्वाज सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय एकता, देश भक्ति एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। प्रशासन और पुलिस की भागीदारी में नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही वंदे मातरम के नारों के साथ पूरी यात्रा के दौरान त्यौहार जैसा उत्साह देखने को मिला। सभी के हाथों में तिरंगा गर्व से ऊंचा लहराए एवं राजगढ के निवासियों के मन में राष्ट्र प्रेम प्रबल हुआ।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp