जुर्ममध्यप्रदेश

Gangrape : एक बार फिर सामूहिक शर्मनाक दुष्कर्म…! चलती कार में किया गैंग रेप…बिरसा मुंडा जयंती में शामिल होने जा रही थी नाबालिग

डिंडोरी, 23 नवंबर। Gangrape : मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले डिंडोरी से मणिपुर जैसा एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 16 वर्षीय लड़की को लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में गैंग रेप का शिकार बनाया। इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हैरानी की बात है कि इस वारदात को करीब 8 दिन बीत चुके हैं, मगर, अभी तक पुलिस महज एक आरोपी को पकड़ पाई है।

4 में से एक आरोपी गिरफ्तार

ये शर्मनाक वारदात 15 नवंबर को डिंडोरी के बजाग थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने के लिए नाबालिग लड़की अपनी बहन के साथ जा रही थी। तभी रास्ते में उनके गांव के ही चार युवक कार से उस तरफ जाते हुए उनके पास रुके और दोनों बहनों को कार्यक्रम स्थल तक लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया।

मगर दोनों लड़कियों के कार में सवार हो जाने के बाद वे लोग कार्यक्रम स्थल की तरफ न ले जाकर जंगल तरफ निकल गए। फिर उन्होंने चलती कार को लॉक कर लिया और तेज आवाज में गाने बजा दिया। फिर उन लोगों ने बारी-बारी से 16 साल की लड़की के साथ गैंग रेप किया। इस दौरान लड़की उनसे रहम की भीख मांगती रही। मगर आरोपियों को ज़रा भी तरस नहीं आया। वे चलती कार में दरिंदगी करते रहे। वारदात के बाद वे लोग लड़कियों को गांव के पास छोड़कर फरार (Gangrape) हो गए।

Related Articles

Back to top button
× click to chat whatsapp