Breaking News

महानवमी पर बटेरी माता मंदिर में विशेष हवन, कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन

राजगढ़। मां बटेरी माता मंदिर परिसर में महानवमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, कन्या पूजन एवं कन्या प्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व के नौ दिनों तक बटेरी माता मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा। पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा-भाव के साथ माता रानी की आराधना की। मंदिर परिसर में प्रतिदिन भक्तों की आस्था देखने को मिली।

 

नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हवन संपन्न हुआ। इसके पश्चात कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन एवं प्रसादी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कन्याओं का आशीर्वाद लिया। अंत में माता रानी की विशेष आरती की गई, जिसमें भक्तों ने शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

 

महानवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। नौ दिनों तक चले नवरात्रि पर्व का समापन श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button