मुख्यमंत्री के सचिव श्री विक्रम ने गीलाखेड़ी कुरावर में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य का किया निरीक्षण
राजगढ़ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के सचिव श्री कौशलेन्द्र विक्रम द्वारा ग्राम गीलाखेड़ी, कुरावर में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्वामित्व रजिस्ट्री से संबंधित कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा हितग्राहियों को उनके घर पहुंचकर रजिस्ट्री प्रदान किए जाने की प्रक्रिया देखी। इस दौरान ग्राम गीलाखेड़ी, कुरावर में श्री धनसिंह पिता दयाराम एवं श्रीमती दुर्गा सिंह के पति श्री शिवकुमार के घर पहुंचकर स्वामित्व रजिस्ट्री प्रदान की गई। मुख्यमंत्री के सचिव श्री कौशलेन्द्र विक्रम ने मौके पर स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण करते हुए की जा रही कार्यवाही की सराहना की और कार्य को अच्छा बताया। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय संपत्तियों के अभिलेखीकरण एवं हितग्राहियों को उनके संपत्ति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। घर पहुंचकर रजिस्ट्री प्रदान किए जाने से हितग्राहियों को सुविधा मिल रही है।



