Breaking News
किसानों को मिल रही सालाना 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, केंद्र और राज्य सरकार दे रही बराबर राशि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- राजगढ़। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम
से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 6 हजार रुपए और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल किसानों को आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उनके साथ सम्मान, विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता स्थापित करना भी है। किसानों के परिश्रम और देश के विकास में उनके योगदान को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार यह संदेश देना चाहती है कि किसानों के सुख-दुख में सरकार उनके साथ खड़ी है।
डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के जनकल्याण




