Breaking News

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ के संकल्प को लेकर विशाल पदयात्रा सम्पन्न

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब की उपस्थिति में हजारों नागरिकों ने लोकतंत्र सुरक्षा की शपथ ली

भोपाल  इंदौर  भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत सुभाष नगर चौराहे से पाटनीपूरा चौराहे तक केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व सांसद कविता पाटीदार, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, कबीरपंथी गायक पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा की उपस्थिति में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ विशाल पदयात्रा सम्पन्न हुई।

 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से सत्ता हासिल करने में विफल हो रही है, इसलिए अब वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को बदनाम करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे चुनी हुई सरकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्त संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं। देश की जनता उनकी इस राजनीति का जवाब देगी। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को बदहाली की ओर धकेला। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ा है। देश में प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए लगातार काम हुआ है। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर राजनीति कर रहे हैं। चुनाव में जनता का समर्थन नहीं मिलने पर वे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और झूठे आरोप लगाकर देश में अविश्वास तथा अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं। भाजपा का इतिहास संघर्ष, संगठन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का इतिहास है। जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा को लंबे समय तक विपक्ष में रहना पड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी दशकों तक विपक्ष में रहकर देश और लोकतंत्र की सेवा की, लेकिन कभी सत्ता प्राप्त करने के लिए देश में अराजकता फैलाने का रास्ता नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और वह लोकतांत्रिक तरीके से जनसमर्थन हासिल करने के बजाय सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने और व्यवस्था को बदनाम करने में जुट गई है। विपक्ष की भूमिका सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना है, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास करना उचित नहीं है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर की सड़कों पर उमड़ा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की अराजक और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार करने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत का पूरी दुनिया सम्मान कर रही है, तब कांग्रेस के नेता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस की राजनीति देश की प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। आज जनता का जनसमर्थन कांग्रेस की इसी राजनीति के विरुद्ध स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है। जब भी पार्टी नेतृत्व का आह्वान होगा, कार्यकर्ता पूरी शक्ति और एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचकर लोकतंत्र विरोधी ताकतों का मुकाबला करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों, देश की एकता और संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने के संकल्प के साथ एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो रहा हैै। समाज के सभी वर्गों के लोग इस अभियान में शामिल हुए हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन और वंदन करता हूं। कांग्रेस चाहती है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़े रहें, मृत व्यक्तियों के नाम नहीं हटाए जाएं और एक ही व्यक्ति के चार-चार नाम मतदाता सूची में बने रहें, ताकि कांग्रेस इसका राजनीतिक लाभ उठा सके। एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। पहले कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाती थी, अब एसआईआर पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान होने के बावजूद कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्व के बारे में विचार करना चाहिए। ऐसे नेतृत्व के कारण पार्टी लगातार चुनावी पराजय का सामना कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि आज इंदौर में समाज के सभी वर्गों के लोग लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में एकजुट होकर इस विशाल पदयात्रा में शामिल हुए। इंदौर की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब जनता के उत्साह, जागरूकता और लोकतंत्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देशभर में कांग्रेस जितने लोगों को एकत्रित करती है, उससे बड़ा जनसमूह अकेले इंदौर में उमड़ा है। उन्होंने पदयात्रा में शामिल सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की सहभागिता से यह पदयात्रा ऐतिहासिक स्वरूप ले लिया है। हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश में पदयात्राओं को ऐतिहासिक बनाएंगे।

 

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इंदौर की सड़कों पर उमड़ा जनता का विशाल जनसमूह बता रहा है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया है। देश में अराजकता हारेगी और लोकतंत्र ही हमेषा विजयी रहेगा। स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाला इंदौर ने आज लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनता ने इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस जनसैलाब को देखकर मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है कि देश की जनता लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ खड़ी है। कांग्रेस के नेता संविधान की किताब हाथ में लेकर देशभर में घूम रहे हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भारत यह नहीं भूला है कि कांग्रेस के शासनकाल में किस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया और संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर लोकतंत्र की आवाज दबाई गई थी। संविधान का सम्मान केवल किताब हाथ में लेकर चलने से नहीं, बल्कि उसकी भावना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करने से होता है। कांग्रेस बार-बार ईवीएम पर सवाल उठाती है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती है। हाल ही में चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। अब कांग्रेस बताए कि जब चुनाव बैलेट पेपर से हुए, तब उसकी हार का जिम्मेदार कौन है? क्या अब कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी सवाल उठाएगी? चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़कर जनता को गुमराह करने के बजाय कांग्रेस को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक आवश्यक प्रक्रिया है। विपक्ष को एसआईआर का विरोध करने के बजाय इसमें सहयोग करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री जी के साथ देश की जनता का आशीर्वाद और समर्थन है। कांग्रेस के विरोध और प्रयासों के बावजूद देश की विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी और नया भारत विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करेगा।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा देष को विखंडित करने वालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है। यह भाजपा की चुनावी पदयात्रा नहीं है, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनजागरण है, जो देश को विखंडित करना चाहती हैं और विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर भारत की एकता एवं अखंडता को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस के पास आज देश की जनता के सामने रखने के लिए न कोई ठोस मुद्दा है और न ही विकास का कोई विजन। यही कारण है कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में संवैधानिक संस्थाओं और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस का रवैया संविधान, सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने वाला है। भारतीय जनता पार्टी और देश का जागरूक नागरिक कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों के इस प्रकार के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानसेवक के रूप में देश की जनता की सेवा की हैं। वह चौकीदार के रूप में देश की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री जी के प्रति लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने जिस तरह की अभद्र टिप्पणियां करते हैं उस तरह की अमर्यादित भाषा का भारत की राजनीति में काई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध के लिए पर्याप्त स्थान है, लेकिन विरोध करते समय भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शुचिता बनाए रखना आवश्यक है।

 

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अनेक बार देश को कमजोर करने के प्रयास किए, लेकिन भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को झुका नहीं पाई। भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। जब तक भाजपा का नेतृत्व और देश का राष्ट्रभक्त नागरिक मजबूती से खड़ा है, तब तक भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान को कमजोर करने वाली ताकतें अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी के सामने सबसे बड़ा संकल्प भारत को जिताने, भारत माता का सम्मान बढ़ाने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, संकल्प और सामर्थ्य के साथ मुकाबला करेगा। हम सभी मिलकर देश की जनता के विश्वास और भारत माता के गौरव की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, राज्यवर्धन सिंह, विधायक गायत्री राजे पंवार, नीना वर्मा, आशीष शर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आकाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, नीलेश भारती, रायसिंह सेंधव, अक्षय बम, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेश पालीवाल, सावन सोनकर सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुखों सहित एक लाख से अधिक आमजन पदयात्रा में सहभागिता की।

 

झलकियां

 

● मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव यात्रा में तिरंगा ध्वज लेकर चल रहे थे।

 

● मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के नारे लिखे गुब्बारे छोड़े।

 

● सुभाष नगर चौराहे पर बने मंच से कैलाश विजयवर्गीय संचालन कर रहे थे। समाजों के यात्रा में शामिल होने पर वे उन्हें परदेसीपूरा के लिए क्रम अनुसार रवाना कर रहे थे।

 

● सभा का संचालन नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं आभार जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने माना।

 

 

● पूर्वी क्षेत्र भगवामय हुआ। भगवा पताकाओं से सड़कों को सजाया गया था।

 

● पदयात्रा मार्ग को केसरिया गुब्बारों से सजाया गया था।

 

● पाटनीपूरा चौराहे पर लगे मंच के सामने सड़क के दोनों ओर छोटे छोटे मंच लगे थे, उन पर बच्चे महापुरुषों की वेशभूषा में विराजमान थे।

 

● डॉक्टर और अधिवक्ता भी अपने अपने प्रोफेशन की ड्रेस पहनकर शामिल हुये।

 

● सिक्ख समाज के नागरिक बड़ी संख्या में पारंपरिक वस्त्रों में शामिल हुए। केसरिया पीली पगड़ी पहनकर समाजजन शामिल हुए।

 

● यात्रा की अगुवाई संत समाज करते हुए सबसे आगे चल रही थे, संत समाज श्री श्री रामगोपाल दास जी के नेतृत्व में भगवा वस्त्रों में शामिल हुए।

 

● विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी, हजारों युवा शामिल हुए।

 

● सियागंज होलसेल व्यापारी संगठन, किराना मर्चेंट, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स, ड्रायफ्रूट एसोसिएशन सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी संगठन शामिल हुए।

 

● जैन समाज, ब्राह्मण समाज, फुलमाली समाज, पाल समाज, सेन समाज, कोरी समाज, धानुक समाज, अंबेडकर यूथ बिग्रेड, बलाई समाज, सिंधी समाज बैरवा, रविदास, वाल्मीकि समाज सहित अन्य समाज बड़ी संख्या में अपने अपने समाजों के बैनर लेकर यात्रा में शामिल हुए।

 

● वृहन्नालला समाज भी यात्रा में शामिल हुआ, उन्होंने रास्तेभर लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के नारे लगाए।

 

● मराठी समाज के पदाधिकारी मराठी टोपी लगाकर शामिल हुए। महिलाओं ने भी मराठी वेशभूषा पहन रखी थी।

Related Articles

Back to top button