मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की कल्पना

राजगढ़ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनो का भारत सेवा चित्र ” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड स्तर से चयनित चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर लगभग 100 से भी अधिक प्रतिभागी ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान रितु कुशवाह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर, द्वितीय स्थान अतुल राव एम एस अकादमी जीरापुर, तृतीय स्थान गिरजा सोंधिया मानस स्कूल ब्यावरा प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में सांसद श्री रोडमल नागर,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री के.पी. पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री फूल सिंह तंवर, मण्डल अध्यक्ष श्री सचिन मौर्य, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलबर यादव, श्री गजराज सिंह चौहान, श्री शैलेश गुप्ता, श्री मनोज हाडा, श्री मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार बीआरसी श्री दीपक चौधरी द्वारा कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश पिपलोटिया के द्वारा किया गया।


