Breaking News

ट्रेन से गिरकर बादलखेड़ी निवासी रामबाबू गुर्जर की दर्दनाक मौत, गिरिराज जी परिक्रमा के लिए निकले थे

राजगढ पचोर/धौलपुर:    पचोर रोड स्थित ग्राम बादलखेड़ी निवासी 39 वर्षीय रामबाबू गुर्जर (आत्मज स्वर्गीय श्री हनुमंत सिंह जी गुर्जर) की धौलपुर के पास ट्रेन से गिरने के कारण असामयिक व दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही गांव और आसपास के समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी एवं परिजनों के अनुसार, रामबाबू गुर्जर गिरिराज जी के अनन्य भक्त थे और वे हर माह पूर्णिमा पर मथुरा होकर गिरिराज जी (गोवर्धन) की परिक्रमा के लिए नियमित रूप से जाते थे। इसी क्रम में वे बीते 24 सितंबर 2026 की रात करीब 8:00 बजे धार्मिक यात्रा पर मथुरा जाने के लिए घर से निकले थे। सफर के दौरान राजस्थान के धौलपुर से आगे मनिया रेलवे स्टेशन के समीप वे चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर पड़े।

हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जीआरपी व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी और एक 8 वर्षीय बालिका और 6 वर्षीय बालक को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। दोनों मासूम बच्चों के सिर से अचानक पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बादलखेड़ी गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button