जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में राजगढ़ के 11 खिलाड़ी लेंगे भाग

राजगढ़ खेलो इंडिया लघु केंद्र जूडो राजगढ़- ब्यावरा के 11 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता-2026 के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 8 अक्टूबर, 2026 तक जबलपुर में किया जाएगा।प्रतियोगिता में राजगढ़ जिले के खिलाड़ी जूडो खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में साक्षी गुप्ता, मैना सोंधिया, भाविका गौर, सुमित प्रजापति, रविंद्र प्रजापति, ज्योतिराज प्रजापति, हरिओम प्रजापति, कुश वजार, मनीष जाटव, पुष्पेंद्र भदौरिया एवं धिशांत प्रजापति शामिल हैं।
खिलाड़ियों के चयन से खेलो इंडिया लघु केंद्र जूडो राजगढ़-ब्यावरा में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास एवं प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी तैयारियां पूरी की हैं। जिला स्तर पर खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।




