Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के तहत मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों का राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने लिया जायजा

राजगढ़   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 27 सितम्‍बर को प्रस्तावित वड़नगर से वाराणसी मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, कार्यक्रम स्थलों, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं तथा आयोजन के दौरान बेहतर समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button