Breaking News

50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त

राजगढ़। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों की विभागवार स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। अतः प्रत्येक अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों के निराकरण में तत्काल प्रगति लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु संभागायुक्त महोदय को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।।

Related Articles

Back to top button