भैंस एवं पाड़ा चोरी के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, ₹5,59,000 की नकदी एवं वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त*

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ । अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन में चोरी गए मशरूका एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* एवं एसडीओपी खिलचीपुर *श्री डी.व्ही.एस. नागर* के मार्गदर्शन में थाना जीरापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना जीरापुर पुलिस ने ग्राम रामपुरिया से भैंस एवं पाड़ा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के मामले का खुलासा किया है।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 08.10.2026 को फरियादी विष्णु पिता कंवरलाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुरिया, थाना जीरापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी भैंस एवं पाड़ा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना जीरापुर में *अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *पुलिस कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी*
पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के आधार पर दिनांक 07.11.2026 को प्रकरण में संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*:
1. *मोहन पिता शंकर बागरी*, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पिपल्या बिजारेल।
2. *अर्जुन पिता रामप्रसाद बागरी,* उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मोड़ी, थाना सुसनेर।
3. *महेश पिता बालचंद राठौर,* उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम गोटड़ा, थाना नलखेड़ा।
🔹 *जब्त मशरूका*
आरोपियों के कब्जे से कुल *₹5,59,000/- नकद* एवं घटना में प्रयुक्त *पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 GA 670* जब्त किया गया।

