Breaking News

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई

शहडोल 15 सितंबर 2026- जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम जरवाही से मिट्टी के अवैध उत्खनन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग द्वारा आज जांच की गई।

 

जांच के दौरान ग्राम जरवाही में एक खेत में जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी का उत्खनन करते हुए पाया गया। खेत से निकाली जा रही मिट्टी को ग्राम जरवाही में पेट्रोल पंप के सामने स्थित खाली प्लॉट में भरण किया जा रहा था। जांच के दौरान उक्त कार्य के संबंध में कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी।

 

जेसीबी ऑपरेटर द्वारा बताया गया कि भूमि स्वामी की सहमति से खेत से मिट्टी निकालकर अन्य प्लॉट में डाली जा रही है। मौके पर मिट्टी के उत्खनन एवं अन्य स्थान पर भंडारण/भरण के संबंध में आवश्यक अनुमति उपलब्ध नहीं पाई गई।

 

खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन क्रमांक MP18ZD7826 को जप्त कर थाना बुढ़ार की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

Related Articles

Back to top button