उत्तराखंड

पीएम आवास योजना की पात्रता सूची पुनरीक्षण में 419 अपात्र लाभार्थी चिन्हित

हरिद्धार (SHABD):प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हरिद्धार जिले में चल रही पात्रता सूची पुनरीक्षण में अब तक विभिन्न विकासखंडों के 419 अपात्र लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के निर्देश पर अपात्र परिवारों को सूची से हटाने और छूटे हुए पात्र परिवारों को सूची में शामिल करने की कार्रवाई जारी है।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में कोई अपात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल नहीं रहेगा। आवास स्वीकृत होने से पहले ही अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button