उत्तराखंड
उत्तराखंड: पौड़ी में SIR के तहत घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

देहरादून (SHABD) :पौड़ी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारी व दस्तावेज जुटा रहे हैं। एसआईआर के मौजूदा तीसरे चरण में जिन मतदाताओं के नाम अथवा विवरण में विसंगतियां पाई गईं, उनके निराकरण के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात बीएलओ का कहना है जिन मतदाताओं के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए हैं, उनके दस्तावेज पूरे करवाए जा रहे हैं, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर से संबंधित कार्यों को पूरा कर रहे हैं। साथ ही नो-मैपिंग वाले मामलों की भी समीक्षा की जा रही है।




