उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने पदभार किया ग्रहण

देहरादून, 24 सितंबर 2025 : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के अनुसार दीप्ती रावत भारद्वाज को भाजपा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। दीप्ती रावत भारद्वाज ने भाजपा मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया, सभी कार्यकर्ताओं ने उनको पद पर नियुक्त होने की शुभकामनाएं दी।
दीप्ती रावत ने अपनी उपलब्धि को जिम्मेदारी बताते हुए कहा की पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी व कार्य को करने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेगी,,, संगठन के दिशा निर्देशों के साथ-साथ उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के लिए पूरे प्रदेश में कार्य करेंगे पहाड़ी उत्पादों को वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूह और स्थानीय महिलाओं के साथ निरंतर समन्वय किया जाएगा साथ ही प्रदेश की सभी महिलाओं को भाजपा से जोड़कर पार्टी का कार्य करेंगी, जिससे निश्चित ही 2027 में अच्छे मार्जन से भाजपा विजय होगी जो पार्टी की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।