Breaking News

ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

राजगढ़। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर राजगढ़ शहर में पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। वहीं रक्षाबंधन पर्व को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर राजगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राजगढ़ के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य, नगर पालिका, बिजली विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी राजगढ़ ने त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी या व्यवधान न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बिजली, साफ-सफाई, यातायात और जुलूस मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button