Breaking News

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर नेवज नदी के शिव घाट पर सामूहिक तर्पण, शहीद सैनिकों को भी किया नमन

राजगढ़। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर शनिवार सुबह 7:30 बजे नेवज नदी स्थित शिव घाट पर सर्व समाज की ओर से सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न समाजों के लोगों ने विधि-विधान से अपने पितरों का तर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पंडित दीपक जोशी ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ विशेष अनुष्ठान एवं अभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने अपने परिवार के दिवंगत पूर्वजों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना करते हुए सामूहिक रूप से तर्पण किया।

इस अवसर पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों को भी विशेष रूप से याद किया गया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक तर्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ ही राष्ट्र की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के बलिदान को नमन किया गया।

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वजों के स्मरण के साथ शहीद सैनिकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव भी देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button